सार्वजनिक क्षेत्र की गेल (इंडिया) लिमिटेड और राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने बृहस्पतिवार को राज्य में एक गीगावाट की सौर एवं पवन परियोजनाएं स्थापित करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने गैस-आधारित बिजली संयंत्रों का संयुक्त रूप से संचालन करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किए।
गेल ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों के बीच यहां एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। बयान के मुताबिक, ”राजस्थान में गैस-आधारित बिजली संयंत्रों के संचालन के लिए आरआरवीयूएनएल और गेल मिलकर धौलपुर और रामगढ़ में स्थित आरआरवीयूएनएल के गैस आधारित बिजली संयंत्र को संचालित करने की संभावनाएं तलाशेंगे।”
इन संयंत्रों को दोनों पक्षों के बीच प्रस्तावित संयुक्त उद्यम कंपनी को हस्तांतरित किया जा सकता है। बयान में निवेश और अन्य विवरण दिए बगैर कहा गया कि दोनों पक्ष लगभग 1,000 मेगावाट की सौर और पवन परियोजनाएं स्थापित करने की दिशा में मिलकर काम करेंगे। संयुक्त उद्यम कंपनी बनाने से पहले परियोजनाओं की तकनीकी-व्यावसायिक व्यवहार्यता पता लगाने के लिए विस्तृत अध्ययन किया जाएगा।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…