insamachar

आज की ताजा खबर

Partition Horrors Remembrance Day
भारत

देश के बंटवारे के दौरान पीड़ा झेलने वाले लोगों की याद में आज विभाजन विभिषिका स्‍मृति दिवस मनाया जा रहा है

आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है। इस अवसर पर देश वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले और असहनीय पीड़ा झेलने वाले सभी लोगों को याद कर रहा है।

विभाजन बीसी स्मृति दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली सहित देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। 2021 में सरकार ने हर वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। यह दिवस आने वाली पीढियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेले गए दर्द और पीड़ा की याद दिलाता है। विभाजन ने लाखों लोगों को प्रभावित किया और अपने पीछे गहरे घाव छोड़ें। विभाजन के कारण करीब दो करोड़ लोग प्रभावित हुए। यह दिवस सामाजिक विभाजन और वैमनस्‍य को दूर करने तथा शांति सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता की भी याद दिलाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन से प्रभावित सभी लोगों के साहस को याद किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम विभाजन से प्रभावित सभी लोगों के साहस को याद करते हैं। इतिहास का वह क्षण जिसने कई जिंदगियों को तहस-नहस कर दिया, अपनों को खो दिया गया और असहनीय पीड़ा भी सहनी पड़ी। प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि यह दिन हमारे राष्ट्र में सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने के हमारे संकल्प को और मजबूत करेगा और हम सब मिलकर एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा की ओर आगे बढ़ेंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *