Defence News

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 149वें कोर्स की पासिंग आउट परेड आज पुणे के खडकवासला के खेत्रपाल परेड ग्राउंड में आयोजित हुई

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 149वें कोर्स की पासिंग आउट परेड आज पुणे के खडकवासला के खेत्रपाल परेड ग्राउंड में आयोजित की गई। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने परेड का निरीक्षण किया। कुल 329 कैडेटों को सशस्त्र बलों में कमीशन दिया गया। कैडेट सिद्धार्थ सिंह ने परेड का नेतृत्व किया। राष्ट्रपति स्वर्ण पदक दीपक कांडपाल को, रजत पदक सिद्धार्थ सिंह को और कांस्य पदक सिद्धि जैन को दिया गया। चीफ ऑफ स्टाफ बैनर गोल्फ स्क्वाड्रन को प्रदान किया गया।

149वें सत्र का दीक्षांत समारोह कल हबीबुल्लाह हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें यूपीएससी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार मुख्य अतिथि थे। कुल 328 कैडेटों को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की डिग्री प्राप्त हुई, जिनमें से 72 को विज्ञान, 92 को कंप्यूटर विज्ञान और 52 को कला में डिग्री प्राप्त हुई। मित्र देशों के 18 कैडेटों को भी डिग्री प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त, नौसेना और वायु सेना के 112 कैडेटों को प्रौद्योगिकी में स्‍नातक के तीन वर्ष का पाठ्यक्रम पूर्ण करने का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विमानन क्षेत्र में रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल सुविधा के लिए सिंगापुर के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच…

13 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नागपुर में महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन ‘स्वयंसिद्धा राष्ट्रीय सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के…

13 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने यवतमाल में स्वर्गीय श्री जवाहरलाल दरड़ा की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के यवतमाल स्थित प्रियदर्शिनी सहकारी सूत गिरणी में…

13 घंटे ago

यूरिया के लिए राष्ट्रीय निवेश नीति (NIPU)-2026 के अंतर्गत देश में स्थापित किए जाएंगे 6 नए यूरिया संयंत्र; यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र…

13 घंटे ago

कैबिनेट ने 16वें वित्त आयोग चक्र (वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31) के लिए 1,141 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ डाक परिचालन योजना को जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमण्‍डल ने 16वें वित्त आयोग चक्र के दौरान…

15 घंटे ago