insamachar

आज की ताजा खबर

Peaceful voting continues in Nepal for the election of the new Parliament
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में नई संसद के चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी

नेपाल में नई संसद के चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी है। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में चुनाव के उत्साहपूर्ण संचालन पर प्रसन्‍नता व्यक्त की। अन्य राजनीतिक नेताओं में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्रता पार्टी – आर एस पी के रबी लामिछाने ने चूचेपाटी में और आरएसपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन ने तिनकुने में अपना वोट डाला।

आज नेपाल में दोपहर तक 18 फीसदी मतदान हुआ। पूरे नेपाल में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। प्रत्येक मतदाता को दो मतपत्र मिल रहे हैं, पहला मतपत्र फर्स्‍ट पास द पोस्‍ट चुनाव के लिए है और दूसरा मतपत्र आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के लिए दिया जा रहा है। फर्स्‍ट पास द पोस्‍ट प्रणाली के माध्यम से मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए उम्मीदवार को चुनते हैं और प्रपोशनल प्रणाली के तहत मतदाता उस राजनीतिक दल पर मुहर लगाते हैं जिसको वे देश के केंद्र में नेतृत्व करते हुए देखना चाहते हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *