insamachar

आज की ताजा खबर

New Year 2026 was welcomed with fireworks in New Zealand.
अंतर्राष्ट्रीय

दुनिया भर में लोगों ने आतिशबाज़ी और जश्‍न के साथ नए साल का स्वागत किया

दुनिया भर में नववर्ष 2026 धूमधाम से मनाया जा रहा है। नववर्ष 2026 सबसे पहले प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप देश, किरिबाती, में मनाया गया। इस अवसर पर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में स्काई टॉवर पर शानदार आतिशबाजी की गई।

न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया, जापान, हांगकांग, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, अन्य मध्य पूर्वी और अफ्रीकी देशों, रूस और तुर्कीए सहित कई देशों में लोगों ने पारंपरिक उत्‍सवों और हर्षोल्‍लास के साथ नए साल का स्वागत किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *