हल्की बारिश और बादल छाए रहने से रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 जून को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 63 प्रतिशत थी। रविवार शाम को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह बजे 143 अंकों के साथ ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।
राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा सम्पन्न हो…
हॉर्मुज जलमडरुमध्य को ब्लॉक करने की राष्ट्रपति ट्रम्प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…