राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार और रविवार को बादल छाए रहने की संभावना जताई है, जिससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
दिल्ली में आज सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है।