भारत

बिहार में नदियों के जलस्तर में कमी आने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत मिली

बिहार में गंगा, गंडक, कोसी और सोन समेत विभिन्न नदियों के जलस्तर में कमी आने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत मिली है। कुछ इलाकों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

गंगा, गंडक, कोसी, सोन समेत विभिन्न नदियों के जलस्तर में कमी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को थोड़ी राहत मिली है। गंगा नदी के जलस्तर में बक्सर, भोजपुर और पटना में विभिन्न स्थानों पर बारह से पच्चीस सेंटीमीटर तक की कमी दर्ज की गयी है। हालांकि डाउन स्ट्रिम में मुंगेर और भागलपुर के विभिन्न इलाकों में जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है।

प्रदेश के तेरह जिलों में सत्ताईस लाख से अधिक की आबादी बाढ़ की विकट स्थिति का सामना कर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली और सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न सामुदायिक रसोई केन्द्रों और राहत शिविरों में जाकर लोगों का हाल–चाल जाना। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत के काम ओर तेज करने के निर्देश दिये हैं।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

37 मिनट ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

59 मिनट ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

1 घंटा ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

1 घंटा ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

1 घंटा ago