वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस, कनाडा, सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन बैठकों में संबंधित देशों के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत करने पर चर्चा हुई।
फ्रांस के विदेश व्यापार और आर्थिक मामलों के मंत्री निकोलस फोरिसिए के साथ बैठक में पीयूष गोयल ने व्यापार और निवेश बढ़ाने, भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने तथा विमान निर्माण, यूपीआई के एकीकरण और संयुक्त नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ बैठक में दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते-सीईपीए पर जारी वार्ता की समीक्षा की और इसे जल्द आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मार्च में इस समझौते की शुरुआत की थी। इसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री माजिद बिन अब्दुल्ला अल-कसाबी के साथ बैठक में पीयूष गोयल ने भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के बीच मुक्त व्यापार समझौते के लिए जारी बातचीत की प्रगति पर चर्चा की।
जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। उन्होंने…
वाणिज्य विभाग ने दिनांक 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना संख्या 41/2026-27 के माध्यम से निर्यातित…
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक व्यवधानों तथा खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में समुद्री लॉजिस्टिक्स…
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 1 अक्टूबर 2026 को हरियाणा…
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने बिहार के पूर्णिया से ग्रीस…