खेल

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम वर्ग में ताजिकिस्तान के अब्दुल माजिद कुदिएव को हराकर स्वर्ण पदक जीता। पुरूष मुक्‍केबाजी के 80 किलोग्राम वर्ग में अंकुश पंघाल ने स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला मुक्‍केबाजी के 65 किलोग्राम वर्ग में परवीन हुड्डा ने चीनी ताइपै की नियेन चिन चेन को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले मुक्‍केबाजी के 75 किलोग्राम वर्ग में लवलीना बोरगोहाइन ने ऐतिहासिक स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया। लवलीना ने चीन की बाओ ज़ियी को हराकर भारत के लिए महिला मुक्केबाजी में 12 साल बाद स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेलों में महिला मुक्केबाजी में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है।

महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने 10 बार की ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच ऐतिहासिक जीत दर्ज की। हालांकि पुरुष रिकर्व टीम को फाइनल में दक्षिण कोरिया से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। धीरज बोम्मादेवरा, यशदीप संजय भोगे और नीरज चौहान की टीम फाइनल में 1-5 से हार गई। रिकर्व मिक्स्ड टीम तीरंदाज़ी में भारत ने रजत पदक जीता। कुमकुम मोहोद और धीरज बोम्मादेवरा की जोड़ी ने चीन से 3-5 से हारने के बाद रजत पदक हासिल किया। 2018 में एशियाई खेलों में इस स्‍पर्धा की शुरुआत के बाद से यह भारत का यह पहला पदक है।

पुरूषों की सेपकटकरा के सेमीफाइनल में भारत को जापान से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। नेत्रा कुमानन ने महिला डिंगी नौकायान स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते हैं।

Editor

Recent Posts

सीएक्यूएम ने पंजाब और हरियाणा में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा की, जमीनी स्तर पर तुरंत कार्रवाई करने का आह्वान किया

एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने धान की पराली…

42 मिनट ago

सीसीआई ने ‘मेबैक एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा ‘सहृदय हेल्थ केयर’ की 100% इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ‘मेबैक एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा ‘सहृदय हेल्थ केयर…

44 मिनट ago

CCI ने इंटीग्रेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यूनिवर्सल न्यूट्रीसाइंस की शेयर पूंजी के अधिग्रहण और इससे जुड़े लेनदेन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने इंटीग्रेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यूनिवर्सल न्यूट्रीसाइंस प्राइवेट लिमिटेड (यूएनएस) की…

45 मिनट ago

इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया…

13 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने मुंबई में 14वें इंडिया केम 2026 का उद्घाटन किया

केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज…

13 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा…

14 घंटे ago