भारत

प्रधानमंत्री नई दिल्ली में NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सुशासन पर बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। एक दिन के विचार-विमर्श सत्र में सुशासन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है। बैठक में सभी 20 एनडीए शासित सरकारों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों सहित भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं।

बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें भारतीय रक्षा बलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और केंद्र सरकार को आगामी जनगणना के दौरान जाति गणना कराने के निर्णय पर बधाई दी गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “दिल्ली में एनडीए के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लिया, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न राज्यों ने जल संरक्षण, शिकायत निवारण, मजबूत प्रशासनिक संरचना, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, खेल एवं अन्य विषयों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रदर्शन किया। इन अनुभवों को सुनना बहुत अद्भुत था।”

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “मैंने हमारे विकास विकास की गति में और तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया और यह सुनिश्चित किया कि डबल इंजन की सरकार का लाभ आम लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचे। स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा, युवा सशक्तिकरण, कृषि, प्रौद्योगिकी एवं अन्य प्रमुख क्षेत्रों में मजबूत तालमेल स्थापित करने की बात की।”

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

8 घंटे ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

8 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

8 घंटे ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

12 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

12 घंटे ago