भारत

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के धौलपुर में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया; प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान के धौलपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने में लगा हुआ है।

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, उन्होंने लिखा: ‘‘राजस्थान के धौलपुर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें मासूम बच्चों सहित जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है: पीएम’’

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के धौलपुर में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि घायल हुए लोगों में से प्रत्‍येक को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट किया: ‘‘प्रधानमंत्री ने राजस्थान के धौलपुर में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। हादसे में घायल हुए लोगों में से प्रत्‍येक को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।’’

Editor

Recent Posts

माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी

प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…

11 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

भारत-नेपाल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, इंडियन रेलवे…

11 घंटे ago

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया…

12 घंटे ago