भारत

डॉ. मनसुख मांडविया कल असंगठित श्रमिकों के लिए बनाए गए ‘ईश्रम-वन स्टॉप सॉल्यूशन’ का शुभारंभ करेंगे

असंगठित श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं तक पहुंच मुहैया कराने हेतु ईश्रम-वन-स्टॉप-सॉल्यूशन के रूप में विकसित करने के हालिया बजट घोषणा के विजन को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 21 अक्‍टूबर, 2024 को ‘ईश्रम-वन स्टॉप सॉल्यूशन’ का शुभारंभ करेंगे।

ईश्रम-वन स्टॉप सॉल्यूशन असंगठित श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं/कार्यक्रमों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एक माध्‍यम के रूप में कार्य करेगा। यह पहल असंगठित श्रमिकों को उनके लिए बनाई गई योजनाओं के बारे में जागरूक करने में मदद करेगी।

ईश्रम-वन स्टॉप सॉल्यूशन का लक्ष्‍य असंगठित श्रमिकों के लिए सभी सामाजिक सुरक्षा और कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारी को एक ही प्‍लेटफॉर्म के जरिए प्रभावी ढंग से एकीकृत करना है। वन-स्टॉप-सॉल्यूशन के रूप में ईश्रम असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं की पहचान और उनके कार्यान्वयन को आसान बनाने और योजनाओं को तेज और प्रभावी तरीके से लागू करने में मदद करेगा। इसके परिणामस्वरूप, विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की 12 योजनाओं को पहले ही ईश्रम के साथ एकीकृत/मैप किया जा चुका है।

26 अगस्त, 2021 को ईश्रम के शुरू होने के बाद से, इसने 30 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों के नामांकन के साथ महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं और इसने असंगठित श्रमिकों के बीच अपनी व्यापक अपील को दर्शाया है। यह उपलब्धि इस पहल के सामाजिक प्रभाव और देश के असंगठित श्रमिकों को समर्थन देने के लिए सरकार की कटिबद्धता को रेखांकित करती है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

13 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

13 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

13 घंटे ago