प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के वायनाड में भूस्खलन से हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की और वहां की मौजूदा स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकट परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा- “वायनाड के कुछ हिस्सों में हुए भूस्खलन से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। प्रभावित सभी लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान अभी चल रहा है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की और वहां की मौजूदा स्थिति को देखते हुए केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।”
सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी), भारत सरकार ने 06.03.2026 को नई दिल्ली में…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…
इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…
भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…
नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…