वायरल न्यूज़

स्विगी के जरिए मिलेगा लखनऊ के मशहूर ‘टुंडे कबाबी’ का जायका अब दिल्ली में भी

नई दिल्ली: बेहतरीन गलौटी कबाब का पर्याय बन चुके लखनऊ के मशहूर टुंडे कबाबी का जायका अब दिल्ली के लोग भी ले सकेंगे। यहां के लोग अब स्विगी के माध्यम से घर बैठे गलौटी कबाब-परांठे और दम बिरयानी का आनंद ले सकेंगे।

वैश्विक स्तर पर ‘दुनिया के मोस्ट लीजेंडरी रेस्टोरेंट्स’ की 2023 की सूची में छठे स्थान पर रहे टुंडे कबाबी का दिल्ली में कदम रखना, भारतीय व्यंजनों की दुनिया में एक बड़ा पड़ाव है। राष्ट्रीय राजधानी में कदम रखने की यह पहल ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने और दिल्ली के लोगों तक इस खास स्वाद को पहुंचाने की ब्रांड की महत्वाकांक्षा की झलक दिखाती है।

टुंडे कबाबी के साथ पहले दिन से ही एक्सक्लूसिव ऑनलाइन बिजनेस पार्टनर के रूप में जुड़ी स्विगी ने इस विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

स्विगी के वीपी एवं नेशनल बिजनेस हेड सिद्धार्थ भाकू ने कहा, “टुंडे कबाबी के साथ हमारी पुरानी और समृद्ध साझेदारी है, जिससे लखनऊ में हजारों ग्राहकों को घर बैठे सहूलियत के साथ इसका स्वाद लेने का मौका मिलता है। गुणवत्ता एवं परंपरा को लेकर उनका समर्पण अपने ग्राहकों को व्यंजनों का बेहतरीन अनुभव देने के हमारे मिशन के अनुरूप है। हम इस बेहतरीन व्यंजन को दिल्ली में पेश करके रोमांचित महसूस कर रहे हैं। हमने अपनी डिलीवरी सर्विस को विस्तार दिया है, जिससे सुनिश्चित होगा कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को सहूलियत के साथ टुंडे कबाबी की विभिन्न डिशेज का स्वाद मिल सके।”

टुंडे कबाबी के मालिक मोहम्मद मीजान ने कहा, “पांच साल पहले जब स्विगी ने हमारे रेस्टोरेंट में कदम रखा था, तब से हमने ऑर्डर्स में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखी है। उनके लगातार समर्थन से हम तीन महीने में ही ऑनलाइन ऑपरेशंस को सुचारु तरीके से संचालित करने में सक्षम हो गए थे। तब से ऑनलाइन बोर्डिंग हमारे कारोबार का अहम हिस्सा बन गई है, जिसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्विगी ने हमें ऐसे ग्राहकों तक पहुंचने में मदद की है, जो टुंडे कबाबी का स्वाद लेना चाहते हैं, लेकिन किन्हीं कारणों से हमारे आउटलेट तक पहुंचने में सक्षम नहीं हो पाते। स्विगी के साथ हमारी साझेदारी शानदार है और साझा विकास की रणनीति पर केंद्रित है। अब हमने दिल्ली में अपना पहला आउटलेट खोला है और स्विगी के साथ इस सफल साझेदारी को जारी रखने और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक अपनी शानदार डिशेज को पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं।”

चौक एरिया में स्थापित टुंडे कबाबी 1905 से लखनऊ की पाक विरासत का अनूठा प्रतीक बना हुआ है। टुंडे कबाबी की कहानियां बिना दांतों वाले नवाब से जुड़ी हैं, जो नरम कबाब का स्वाद लेना चाहते थे। इस व्यंजन को हाजी मुराद अली की अनूठी प्रतिभा के लिए जाना जाता है। एक हाथ से दिव्यांग होने के कारण उन्हें टुंडे कहा जाता था। उन्होंने बेहद नरम और मुंह में घुल जाने वाले गलौटी कबाब बनाए।

उपभोक्ता अब स्विगी के माध्यम से टुंडे कबाबी के शानदार व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। दिल्ली में इस लोकप्रिय ब्रांड के आगमन के मौके पर स्विगी पर 125 रुपये की छूट का ऑफर भी दिया जा रहा है।

Editor

Recent Posts

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बेहतर करने के लिए DPIIT ने फुटवियर संबंधी गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों में संशोधन किया

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और घरेलू जूता…

6 घंटे ago

लोकायन 26: INS सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क बंदरगाह की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक संपन्‍न की

भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत (एसटीएस) आईएनएस सुदर्शनी ने 8 जुलाई 2026 को संयुक्त…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय के एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर) के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर)…

8 घंटे ago

QCI और NSIC ने लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धात्मकता और बाजार पहुंच को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) और राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने आज देश भर…

8 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हैदराबाद के बिबीनगर स्थित एम्स की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज हैदराबाद के बिबीनगर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान…

8 घंटे ago