भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हेग में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर नीदरलैंड में रहने वाले प्रवासी भारतीयों और भारत के मित्रों की एक विशाल सभा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए उत्साहपूर्ण और रंगारंग स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने डच समाज में भारतीय प्रवासी समुदाय के योगदान और भारत और नीदरलैंड के बीच मित्रता के जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने सूरीनामी-हिंदुस्तानी समुदाय के भारत के साथ गहरे और स्थायी ऐतिहासिक संबंधों को भी याद किया और पीढ़ियों से उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने के उनके प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने इस बात का उल्लेख किया कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर और डच विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों की बढ़ती संख्या विशेष रूप से नवाचार-आधारित क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच समकालीन साझेदारी को मजबूती प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल संबंध विशेष रूप से क्रिकेट और हॉकी दोनों देशों के बीच घनिष्ठ जन-संबंधों को और अधिक बढ़ावा दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार प्रमुख केन्द्रित क्षेत्रों के रूप में उभर रहे हैं और नीदरलैंड के साथ द्विपक्षीय सहयोग लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत और बढ़ते व्यापार एवं आर्थिक संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि नीदरलैंड यूरोप में भारत के सबसे बड़े निर्यात स्थलों में से एक है और इसके प्रमुख निवेश साझेदारों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता दोनों पक्षों के लिए नए अवसर खोलेगा।

प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत बनने के उद्देश्य से भारत में हो रही वृद्धि और प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने बुनियादी ढांचे, विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा और डिजिटल प्रणालियों में व्यापक प्रगति के माध्यम से भारत में जारी परिवर्तन और गति का उल्लेख किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत आत्मविश्वास से अपने भविष्य को आकार दे रहा है और वैश्विक विकास एवं समृद्धि में योगदान दे रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को आश्वासन दिया कि भारत सरकार विदेश में रहने वाले प्रत्येक भारतीय के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उनसे नीदरलैंड में अपने अनुभव का लाभ उठाकर विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

नीदरलैंड, यूरोप में भारतीय मूल के लोगों की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है जिसमें सूरीनामी-हिंदुस्तानी समुदाय के लगभग 200,000 सदस्य शामिल हैं। इस संदर्भ में उन्होंने चौथी पीढ़ी से छठी पीढ़ी तक सूरीनामी-हिंदुस्तानी प्रवासी समुदाय के लिए ओसीआई पात्रता में छूट के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री का पूरा भाषण यहां देखा जा सकता है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे। सुबह लगभग…

7 घंटे ago

CCI ने ओपल बिडको पीटीई लिमिटेड द्वारा एसटीटी जीडीसी पीटीई लिमिटेड में शत-प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ओपल बिडको प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एसटीटी जीडीसी प्राइवेट लिमिटेड में…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रि‍मंडल ने मोबाइल फोन विनिर्माण योजना (MPMS) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 62,500 करोड़ रुपये के बजटीय परिव्यय…

10 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी दी – सरकार ने देश में सेमीकंडक्टर उद्योगों को दीर्घकालिक नीतिगत समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण…

10 घंटे ago

कैबिनेट ने ओडिशा और झारखंड के चार जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 145 किलोमीटर की वृद्धि होगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज रेल मंत्रालय…

10 घंटे ago