भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड्स के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हेग स्थित पैलेस हइस टेन बॉश में नीदरलैंड्स के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी और राजा विलेम ने भारत-नीदरलैंड्स संबंधों को मजबूत करने पर विचार – विमर्श किया, जिसमें लोगों से लोगों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करना भी शामिल था। प्रधानमंत्री ने 2019 में राजा विलेम की भारत यात्रा को भी सराहना के साथ याद किया; उस यात्रा ने आपसी सद्भावना को बढ़ावा देने और द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नेताओं ने शिक्षा, नवाचार, सेमीकंडक्टर, डिजिटल, पानी और हरित साझेदारी के क्षेत्रों में वर्तमान द्विपक्षीय योजनाओं पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने भारत के प्रति राजा विलेम की सद्भावना की सराहना की और अपनी यात्रा के दौरान उन्हें दिए गए गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया। राजा विलेम ने प्रधानमंत्री के सम्मान में दोपहर के भोज का आयोजन किया।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

5 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

5 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

6 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

19 घंटे ago