प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनडीए सांसदों से संसद के नियमों का पालन करने, संसदीय लोकतंत्र के सिद्धांतों के अनुरूप चलने और अच्छा व्यवहार करने का आग्रह किया है। नई सरकार के गठन के बाद नई दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की पहली बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ये बात कही। बैठक के बाद मीडिया को संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एनडीए के सभी सांसदों से अच्छा आचरण करने को कहा। किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रत्येक सांसद, चाहे वह किसी भी दल का हो, देश की सेवा के लिए चुना गया है और राष्ट्र सेवा उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से उनकी पसंद के विषयों जैसे जल, पर्यावरण और सामाजिक क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों से अपील की कि वे अपने परिवार को प्रधानमंत्री संग्रहालय दिखाएं। किरेन रिजिजू ने कहा कि संग्रहालय में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक की यात्रा को बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के सुन्दर तरीके से दर्शाया गया है।
इससे पहले एनडीए नेताओं और सांसदों ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान किया।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…