भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एनडीए सांसदों से संसद के नियमों का पालन करने, संसदीय लोकतंत्र के सिद्धांतों के अनुरूप चलने और अच्‍छा व्‍यवहार करने का आग्रह किया है। नई सरकार के गठन के बाद नई दिल्‍ली में एनडीए संसदीय दल की पहली बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ये बात कही। बैठक के बाद मीडिया को संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एनडीए के सभी सांसदों से अच्छा आचरण करने को कहा। किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रत्येक सांसद, चाहे वह किसी भी दल का हो, देश की सेवा के लिए चुना गया है और राष्ट्र सेवा उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से उनकी पसंद के विषयों जैसे जल, पर्यावरण और सामाजिक क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों से अपील की कि वे अपने परिवार को प्रधानमंत्री संग्रहालय दिखाएं। किरेन रिजिजू ने कहा कि संग्रहालय में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तक की यात्रा को बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के सुन्दर तरीके से दर्शाया गया है।

इससे पहले एनडीए नेताओं और सांसदों ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान किया।

Editor

Recent Posts

ODI क्रिकेट मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से…

1 घंटा ago

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री योगी ने राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 घंटे ago

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-(SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…

2 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

2 घंटे ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

2 घंटे ago