भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रिया में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियना में प्रवासी भारतीयों द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के आगमन पर प्रवासी भारतीय समुदाय ने उनका बड़े उत्साह और स्नेह के साथ स्वागत किया। ऑस्ट्रिया के संघीय श्रम और अर्थव्यवस्था मंत्री मार्टिन कोचर भी सामुदायिक सभा में सम्मिलित हुए।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारत और ऑस्ट्रिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने में भारतीय प्रवासियों के योगदान पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जब भारत और ऑस्ट्रिया दोनो मित्र राष्ट्र राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे थे उस समय यहां की यात्रा ने इस अवसर को वास्तव में विशेष बना दिया। दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और बहुलवादी लोकाचार का स्मरण करते हुए उन्होंने हाल के चुनावों के विस्तार, पैमाने और सफलता के बारे में बात की, जहां भारतवासियों ने निरंतरता के लिए मतदान किया, जिससे उन्हें तीसरे कार्यकाल के लिए ऐतिहासिक जनादेश मिला।

प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में भारत की परिवर्तनकारी प्रगति के बारे में बात की और विश्वास व्यक्त किया कि भारत निकट भविष्य में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, जो 2047 तक एक विकसित देश – विकसित भारत – बनने के मार्ग पर है। उन्होंने इस बारे में बात की कि कैसे हरित विकास और नवाचार में ऑस्ट्रियाई विशेषज्ञता भारत के साथ साझेदारी कर सकती है। जिससे इसकी उच्च विकास गति और विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने भारत के “विश्वबंधु” होने और वैश्विक प्रगति और कल्याण में योगदान देने पर भी बल दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीय समुदाय से आग्रह किया कि वे अपनी मातृभूमि के साथ अपने सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंधों को पोषित-पल्लवित करना जारी रखें, भले ही वे अपनी नई मातृभूमि में समृद्ध हों। इस संदर्भ में, उन्होंने भारतीय दर्शन, भाषाओं और विचारों में गहरी बौद्धिक रुचि का उल्लेख किया जो सदियों से ऑस्ट्रिया में मौजूद है।

ऑस्ट्रिया में लगभग 31000 भारतीय प्रवासी रहते हैं। भारतीय प्रवासियों में मुख्य रूप से स्वास्थ्य सेवा और अन्य क्षेत्रों तथा बहुपक्षीय संयुक्त राष्ट्र निकायों में काम करने वाले पेशेवर शामिल हैं। ऑस्ट्रिया में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले लगभग 500 भारतीय छात्र रहते हैं।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

5 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

6 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

6 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

6 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

6 घंटे ago