वायरल न्यूज़

मौसम विभाग ने रविवार तक गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र के मध्य भाग और तटीय कर्नाटक में रविवार तक भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। गुजरात में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय और बिहार में भी आज तेज़ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भी आज भारी बारिश होने का अनुमान है।

इसी बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटें में वर्षा जनित हादसों में 22 लोगों की मृत्यु हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तराई क्षेत्र के श्रावस्ती जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। आकाशीय बिजली गिरने से प्रतापगढ़ में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि सुल्तानपुर में छह और चंदौली जिले में पांच लोगों की जान चली गई। राज्य के 12 जिलों के 633 गांव बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं। बाढ़ के कारण हजारों एकड़ कृषि भूमि पानी में डूब गई है और करीब 8 लाख लोग प्रभावित हैं।

असम में बाढ़ और बढ़ते पानी के कारण प्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में सड़क यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। हालात में सुधार के बावजूद अभी भी 27 जिलों में 14 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों में खाने पीने के सामान वितरित किया जा रहे हैं।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

5 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

6 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

6 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

6 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

6 घंटे ago