भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ आज मास्को में अखिल रूसी प्रदर्शनी केंद्र, VDNKh का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ आज मास्को में अखिल रूसी प्रदर्शनी केंद्र, वीडीएनकेएच का दौरा किया।

दोनों नेताओं ने वीडीएनकेएच में रोसाटॉम मंडप का दौरा किया। वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के इतिहास में सबसे बड़ी प्रदर्शनियों में से एक रोसाटॉम मंडप का उद्घाटन नवंबर 2023 में किया गया। प्रधानमंत्री ने असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत-रूस सहयोग को समर्पित एक फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री को “परमाणु सिम्फनी” भी दिखाई गई – जो वीवीईआर-1000 रिएक्टर का एक स्थायी कार्यशील मॉडल है। यह भारत में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

इस मंडप में प्रधानमंत्री ने भारतीय और रूसी छात्रों के एक समूह के साथ बातचीत भी की। उन्होंने उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं को जानने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसका उपयोग भविष्य की पीढ़ियों और सम्पूर्ण जगत के हित के लिए किया जा सकता है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हेग में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में हिस्सा लिया।…

6 घंटे ago

CBSE ने 1 जुलाई, 2026 से कक्षा IX के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य की

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 1 जुलाई, 2026 से कक्षा IX के छात्रों…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने इराक के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर अली फलिह कादिम अल-जैदी को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इराक के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर अली…

8 घंटे ago

NCB ने ऑपरेशन RAGEPILL के तहत कैप्टागन की तस्करी में शामिल एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया

अंतरराष्ट्रीय सिंथेटिक ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो…

8 घंटे ago

आईपीएल क्रिकेट में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा…

14 घंटे ago

इसराइल और लेबनान युद्धविराम को 45 दिन के लिए बढ़ाने पर सहमत

इस्राएल और लेबनान युद्धविराम को 45 दिन के लिए बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं।…

14 घंटे ago