भारत

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस भगदड़ मामले में छह अधिकारियों को निलंबित किया

उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद हाथरस भगदड़ मामले में छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। विशेष जांच दल ने आज अपनी रिपोर्ट सौंपी जिसमें कहा गया है कि घटना के पीछे का प्रमुख कारण कार्यक्रम आयोजक की लापरवाही है।

रिपोर्ट के आधार पर हाथरस जिले के जिला उपायुक्‍त, सी ओ और तहसीलदार सहित छह लोगों को निलम्बित किया गया। रिपोर्ट में स्‍थानीय प्रशासन को जिम्‍मेदार बताया गया है।

दो सदस्‍यों वाले विशेष जांच दल ने यह भी कहा है कि हादसे में षड्यन्‍त्र से भी इंकार नहीं किया जा सकता लेकिन इसके लिए गहन जांच की जरूरत है। कार्यक्रम आयोजक ने एकत्रित भीड़ के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की थी।

Editor

Recent Posts

यूनेस्को ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की अस्थायी सूची में शामिल किया

यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की…

8 घंटे ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत में हस्तक्षेप करने से इनकार किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका…

8 घंटे ago

भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी…

8 घंटे ago

भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू

भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू हो…

8 घंटे ago

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों के राजनीतिक इस्तेमाल का विरोध किया

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों…

10 घंटे ago