प्रधानमंत्री मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचन्‍द्र रामगुलाम ने मॉरीशस में अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचन्‍द्र रामगुलाम ने मॉरीशस के रेडुइट में अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का आज संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। भारत-मॉरीशस विकास साझेदारी के तहत कार्यान्वित यह ऐतिहासिक परियोजना मॉरीशस में क्षमता निर्माण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर जोर देती है।

2017 के एक समझौता ज्ञापन के अंतर्गत 4.74 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान से उपलब्‍ध धनराशि से अत्याधुनिक संस्थान मंत्रालयों, सार्वजनिक कार्यालयों, अर्ध-सरकारी निकायों और सरकारी उद्यमों में मॉरीशस के सिविल सेवकों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करेगा। प्रशिक्षण के अलावा, संस्थान लोक प्रशासन में उत्कृष्टता केन्‍द्र के रूप में काम करेगा, अनुसंधान, शासन अध्ययन और भारत के साथ संस्थागत संबंधों को बढ़ावा देगा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने आईटीईसी और भारत सरकार के छात्रवृत्ति प्राप्त पूर्व छात्रों से भी बातचीत की, जिन्होंने पहले भारत में प्रशिक्षण और शिक्षा प्राप्त की है। इन क्षमता निर्माण आदान-प्रदानों ने दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों को और गहरा किया है।

वैश्विक दक्षिण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप, यह संस्थान हिन्‍द महासागर क्षेत्र में एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में भारत की भूमिका तथा व्यापक भारत-मॉरीशस साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Editor

Recent Posts

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…

4 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा- भारत-अमरीका व्यापार वार्ता सही दिशा में जारी, समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार…

4 घंटे ago

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के साथ संपन्न

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…

4 घंटे ago

बिहार में वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…

5 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…

5 घंटे ago