प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिन की सेशेल्स यात्रा पर विक्टोरिया पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने उनका हार्दिक स्वागत किया। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सेशेल्स हिंद महासागर में भारत का महत्वपूर्ण समुद्री साझेदार और करीबी मित्र है। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए भारत और सेशेल्स के दीर्घकालिक संबंधों और सहयोग को बढावा देने के लिए सार्थक यात्रा की उत्सुकता प्रकट की।
प्रधानमंत्री ने हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रवासी भारतीय समुदाय को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रवासी समुदाय ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति को जिस तरह से विदेशों में संरक्षित और संजोए रखा है, वह सराहनीय है।
प्रधानमंत्री सेशेल्स के पचासवें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे।
भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…
वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…
सोने की संगठित तरीके से तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…