अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने तेलंगाना के हैदराबाद में अपने नाम पर सड़क का नामकरण करने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में डॉनल्ड ट्रंप एवेन्यू के नामकरण का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वे अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं जिनके सम्मान में भारत में सडक का नाम रखा गया है।
इससे पहले, बुधवार को तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लु ने हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के निकट सड़क का नाम बदलकर आधिकारिक तौर पर डॉनल्ड ट्रंप एवेन्यू करने वाली पट्टिका का अनावरण किया। यह सड़क अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नामित की गई है। हैदराबाद स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने भी इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत होती साझेदारी का प्रमाण बताया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के संबंध…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आर्थिक सुरक्षा, उन्नत विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, स्वच्छ ऊर्जा…
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री, श्री जीतन राम मांझी ने आज नई दिल्ली…
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के जहाजों पर तैनात बराक प्वाइंट डिफेंस मिसाइल प्रणाली के…
पूंजी की पर्याप्तता, कारोबार में वृद्धि, ऋण खातों के एनपीए में बदलने की कम दर,…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी…