भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड में 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज थाईलैंड द्वारा आयोजित 6वें बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। शिखर सम्मेलन का विषय था – “बिम्सटेक: समृद्ध, लचीला और खुला”। इसमें शामिल नेताओं की प्राथमिकताओं और बिम्सटेक क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं के साथ-साथ वैश्विक अनिश्चितताओं के समय में साझा विकास सुनिश्चित करने में बिम्सटेक के प्रयासों को दर्शाया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप में जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने समूह को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए प्रधानमंत्री शिनावात्रा को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच बिम्सटेक को एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में रेखांकित करते हुए कहा कि समूह क्षेत्रीय सहयोग, समन्वय और प्रगति के लिए एक प्रभावशाली मंच बन गया है। उन्होंने बिम्सटेक के एजेंडे और क्षमता को और मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने बिम्सटेक में संस्थान और क्षमता निर्माण की दिशा में भारत के नेतृत्व वाली कई पहलों की घोषणा की। इनमें भारत में आपदा प्रबंधन, सतत समुद्री परिवहन, पारंपरिक चिकित्सा और कृषि में अनुसंधान एवं प्रशिक्षण पर बिम्सटेक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करना शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए एक नए कार्यक्रम – बोधि [मानव संसाधन अवसंरचना के संगठित विकास के लिए बिम्सटेक] की भी घोषणा की, जिसके तहत पेशेवरों, छात्रों, शोधकर्ताओं, राजनयिकों और अन्य लोगों को प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में क्षेत्रीय आवश्यकताओं का आकलन करने के लिए भारत द्वारा एक प्रायोगिक अध्ययन और क्षेत्र में कैंसर देखभाल के लिए एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम की भी पेशकश की। प्रधानमंत्री मोदी ने अधिक क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण का आह्वान करते हुए, बिम्सटेक चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना और भारत में प्रत्येक वर्ष बिम्सटेक बिजनेस समिट आयोजित करने की पेशकश की।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस क्षेत्र को एक साथ लाने वाले ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए, लोगों से लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई पहलों की घोषणा की। भारत इस वर्ष बिम्सटेक एथलेटिक्स मीट और 2027 में पहले बिम्सटेक खेलों की मेजबानी करेगा, जब समूह अपनी 30वीं वर्षगांठ मनाएगा। यह बिम्सटेक पारंपरिक संगीत समारोह की भी मेजबानी करेगा। क्षेत्र के युवाओं को करीब लाने के लिए प्रधानमंत्री ने युवा नेताओं के शिखर सम्मेलन, हैकाथॉन और युवा पेशेवर आगंतुक कार्यक्रम की घोषणा की।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का…

46 मिनट ago

कृषि जैविक संसाधन ने पूरे भारत में जैव विविधता पहल के लिए एबीएस लाभ के रूप में लगभग 1.04 करोड़ रुपये जुटाए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र…

2 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ गया

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित एअर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…

2 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने अल्पसंख्यक अधिकारों के उल्लंघन और सैन्य नियंत्रण को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की

भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन…

3 घंटे ago