प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैंकॉक में आयोजित 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के बीच अद्वितीय और घनिष्ठ संबंधों की समीक्षा की। उन्होंने भौतिक और डिजिटल संपर्क, जन – से – जन संपर्क और ऊर्जा के क्षेत्र में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने दोनों देशों और दोनों देशों के लोगों के बीच बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में काम करना जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।
नेपाल भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के तहत उसका एक प्राथमिकता प्राप्त साझेदार है। यह बैठक दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय संवाद की परंपरा को जारी रखने की प्रतीक है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…
देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…
भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से अगली पीढ़ी की चिकित्सा पद्धतियों के विकास में तेजी…
पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…