प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए सुरक्षा मामलों की मंत्रिमण्डलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री ने नेपाल में हो रही हिंसा पर गहरा दुःख व्यक्त किया, जिसमें कई युवाओं की जान चली गई है। एक भावुक अपील में उन्होंने नेपाल के सभी नागरिकों से शांति और एकता के मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया।
एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: “आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब के दौरे से लौटने के बाद Cabinet Committee on Security की बैठक में नेपाल के घटनाक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। नेपाल में हुई हिंसा हृदयविदारक है। यह जानकर बहुत पीड़ा हुई कि इसमें अनेक युवाओं की जान गई है। नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं नेपाल के अपने सभी भाई-बहनों से विनम्र अपील करता हूं कि वे शांति-व्यवस्था बनाए रखें।”
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…
चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…
भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…