भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात रेमाल से निपटने की तैयारियों और राहत उपायों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ से निपटने को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार को बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अन्य लोगों के अलावा प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ पी के मिश्रा, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, गृह सचिव अजय भल्ला और मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ एम महापात्रा उपस्थित थे।

मौसम विभाग के अनुसार भीषण चक्रवाती तूफान रेमाल बांग्लादेश के उत्‍तर और इसके आसपास पश्चिम बंगाल के तटों के बीच सागर द्वीप तथा बांग्‍लादेश के दक्षिण-पश्चिम के निकट खेपुपाडा के बीच आज मध्‍य रात्रि तक टकरा सकता है। इस तूफान के कारण हवा की गति 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। हवा की यह गति 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान के टकराने की प्रक्रिया की शुरूआत अगले दो से तीन घंटे के दौरान हो सकती है। बांग्‍लादेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों के ऊपर बाहरी बादल छाए रहने के कारण तेज वर्षा होने की संभावना बढ रही है।

चक्रवात रेमाल से उत्तर चौबीस परगना के हिंगलगंज और हसनाबाद ब्लॉक और दक्षिण चौबीस परगना जिले के सागर और कैनिंग पूरी तरह प्रभावित होंगे। दोनों जिलों के सुंदरबन इलाके भी चक्रवात के प्रभाव में आयेंगे। इसके अलावा कोलकाता शहर भी चक्रवात की चपेट में आएगा।

सियालदह और हावड़ा रेलवे डिवीजन की कई लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं तथा कोलकाता से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें आज दोपहर 12 बजे से कल सुबह 9 बजे तक रद्द कर दी गई हैं।

दक्षिण बंगाल के हावड़ा, पश्चिम और पूर्व मेदिनीपुर, पूर्वी बर्धमान, नादिया, मुर्शिदाबाद जिलों और उत्तर बंगाल के मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार जिलों में कल बारिश होगी। कोलकाता और उपनगरों में बारिश शुरू हो चुकी है।

राज्य सचिवालय नबन्ना में नियंत्रण कक्ष खोला गया है और कोलकाता के लाल बाजार में राज्य पुलिस मुख्यालय में एक एकीकृत नियंत्रण कक्ष भी काम कर रहा है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

1 घंटा ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

3 घंटे ago