भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आज और कल सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे। नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान में तीन दिवसीय यह सम्मेलन कल प्रारंभ हुआ। गृहमंत्री अमित शाह ने सम्मेलन का उद्घाटन किया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह सम्मेलन आंतरिक सुरक्षा से जुड़े समाधान प्रस्तुत करने वाले एक महत्त्वपूर्ण मंच के रूप में विकसित हुआ है, जो रणनीति निर्माण और नीतिगत दिशा तय करने के व्यापक सिद्धांतों को रेखांकित करता है। अमित शाह ने कहा कि उग्रवाद, अतिवाद, आतंकवाद और मादक पदार्थों के विरुद्ध देश में पिछले 11 वर्षों के दौरान चलाए गए अभियानों में भारत की उपलब्धियाँ हमारी पुलिस बलों की दृढ़ क्षमता का प्रमाण हैं। इस वर्ष सम्मेलन की थीम है ‘विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’। सम्मेलन के दौरान वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद-रोधी कार्रवाई, आपदा प्रबंधन, महिलाओं की सुरक्षा, तथा पुलिसिंग में फॉरेंसिक विज्ञान और आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के उपयोग जैसे प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर विस्तार से विचार विमर्श किया जा रहा है।

Editor

Recent Posts

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया, वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया

बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्‍ल्‍यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…

1 घंटा ago

मार्च में वस्तु और सेवा कर संग्रह 8 दशमलव 8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया

इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…

1 घंटा ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जन्मदिन समारोह और गुरुवंदन महोत्सव में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति ने सांसद सुधा मूर्ति द्वारा लिखित पुस्तक ‘टाइड्स ऑफ टाइम: भारत’स हिस्ट्री थ्रू मुरल्सट इन पार्लियामेंट’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में…

2 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

4 घंटे ago