उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी,जिसमें छह महिलाओं और तीन बच्चों समेत कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हरदोई के पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि यह घटना हरदोई के रोशनपुर गांव में हुई। जहां अचानक टक्कर लगने से यात्रियों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पूरी जांच के बाद ही सही कारण का पता चल पाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…