राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “आस्था, व्रत और भक्ति के पवित्र पर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
देश के सबसे प्राचीन त्योहारों में से एक छठ पूजा में सूर्य की आराधना की जाती है। इस त्योहार में प्रकृति के अनूठे उपहार नदियों और तालाबों की भी पूजा की जाती है। कठोर उपवास वाला यह त्योहार हमारे मन और आत्मा को शुद्ध करता है। यह त्योहार हमें पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए प्रेरित करता है।
छठ पूजा के अवसर पर, आइए हम भगवान सूर्य, हमारी नदियों और प्रकृति के प्रति अपनी आस्था जताएं। यह त्यौहार हमारे जीवन में खुशियां लाए और प्रकृति के प्रति हमारी श्रद्धा बढ़ती रहे।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…