प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय के हैंडल से एक्स पर पोस्ट किया गया: “महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi”
प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी…
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…
भारत-नेपाल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, इंडियन रेलवे…
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र…
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया…