भारत

प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान “द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस” से सम्मानित किया गया

ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान “द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस” से सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री ने इस विशिष्ट सम्मान के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति, सरकार और जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस पुरस्कार को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार 140 करोड़ भारतवासियों और भारत और ब्राजील के बीच मित्रता के स्थायी संबंधों का सम्मान है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति लूला भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी के निर्माता रहे हैं और यह पुरस्कार द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के उनके अथक प्रयासों के प्रति सम्मान है।

प्रधानमंत्री ने इस बात को रेखांकित किया कि यह सम्मान दोनों देशों के लोगों को अपने मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और गहरा करने के लिए प्रेरित करेगा।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

2 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

2 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

2 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

2 घंटे ago