भारत

प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया गया

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III सम्मान के लिए मैं आपका (साइप्रस के राष्ट्रपति), साइप्रस सरकार और साइप्रस के लोगों का अभिनंदन करता हूं। यह सम्मान केवल मेरा नरेंद्र मोदी का सम्मान नहीं है ये 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। उनके सामर्थ्य और आकांक्षाओं का ये सम्मान है। ये हमारे देश के सांस्कृतिक, भाईचारे और वसुधैव कुटुम्बकम के विचारधारा का सम्मान है। मैं यह सम्मान भारत और साइप्रस के मैत्रीपूर्ण संबंधों, हमारे साझा मूल्यों और हमारी पारस्परिक समझ को समर्पित करता हूं। सभी भारतीयों की ओर से मैं इस सम्मान को अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता से स्वीकार करता हूं। ये अवार्ड शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और हमारे लोगों की समृद्धि के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मैं इस सम्मान को भारत और साइप्रस के संबंधों के प्रति एक जिम्मेदारी के रूप में इसका महत्व समझता हूं और उस भाव से इसको लेता हूं। मुझे विश्वास है कि हमारी सक्रिय साझेदारी आनेवाले समय में और भी नई ऊंचाइयों को छूएगी। हम मिलकर ना केवल अपने देशों के विकास को मजबूत करेंगे बल्कि एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित वैश्विक वातावरण के लिए उसके निर्माण के लिए मिलकर योगदान देंगे।”

Editor

Recent Posts

देश में बेरोजगारी दर अगस्त में मामूली घटकर 5 प्रतिशत

देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की बेरोजगारी दर अगस्त में…

12 घंटे ago

भारत ने बोत्सवाना को HIV/AIDS उपचार के लिए 10 टन एंटी-रेट्रोवायरल दवाएं भेजीं

भारत ने एचआईवी एड्स के उपचार के लिए सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली में सहायता के उद्देश्‍य…

13 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत मलूकदास जी की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की…

13 घंटे ago

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास 2026” औली और महाजन रेंज में आरंभ

भारत-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास” के 22वें संस्करण का उद्घाटन समारोह आज उत्तराखंड…

13 घंटे ago

भ्रामक टिपिंग प्रॉम्प्ट और डार्क पैटर्न के लिए CCPA ने रेपिडो 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने मुख्य आयुक्त श्रीमती निधि खरे और आयुक्त श्री अनुपम…

13 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जलवायु अनुकूल फसलों के विकास में तेजी लाने के लिए ब्रिक-NIPGR में स्वदेशी SPROUT सुविधा का उद्घाटन किया

विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय…

13 घंटे ago