प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मेजर अभिलाषा बराक को यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने बताया कि मेजर बराक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) में एक एंगेजमेंट टीम कमांडर और जेंडर फोकल प्वाइंट के रूप में कार्यरत है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मान उनकी अनुकरणीय सेवा और संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षा प्रयासों में भारत के दीर्घकालिक योगदान का सम्मान है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि अनगिनत युवा भारतीयों, विशेष रूप से देश की बेटियों के लिए भी प्रेरणा है जो देश और मानवता की सेवा करना चाहती हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: ‘‘मेजर अभिलाषा बराक को यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई। मेजर बराक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) में एक एंगेजमेंट टीम कमांडर और जेंडर फोकल प्वाइंट के रूप में कार्यरत है। यह सम्मान उनकी अनुकरणीय सेवा और संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा प्रयासों में भारत के दीर्घकालिक योगदान का सम्मान है। उनकी यह उपलब्धि अनगिनत युवा भारतीयों, विशेष रूप से हमारी बेटियों के लिए प्रेरणा है जो देश और मानवता की सेवा करना चाहती हैं।’’
भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…
वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…
सोने की संगठित तरीके से तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…