बिज़नेस

APEDA ने झारखंड से यूनाइटेड किंगडम के लिए ताजे आमों की पहली वाणिज्यिक खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने झारखंड से कृषि निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में राज्य से यूनाइटेड किंगडम के लिए ताजे आमों की पहली वाणिज्यिक खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झंडी दिखाकर रवाना करने का समारोह 4 जून 2026 को कोलकाता में आयोजित किया गया।

इस खेप में झारखंड के सिमडेगा जिले के बानो ब्लॉक में स्थित महिला किसान उत्पादक कंपनी (एफपीसी) बेउरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से प्राप्त 1.5 मीट्रिक टन ताजे आम्रपाली आम है। इस खेप का निर्यात कोलकाता स्थित मैसर्स जेजीबी एग्रोफ्रेश प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लंदन, यूनाइटेड किंगडम को किया जा रहा है।

यह निर्यात, सिमडेगा जिले के किसान उत्पादक कंपनियों (एफपीसी), किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और प्रगतिशील किसानों के लिए एपीडा द्वारा 5 मई, 2026 को आयोजित निर्यात-उन्मुख क्षमता विकास कार्यक्रम के बाद किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य निर्यात संबंधी आवश्यकताओं, गुणवत्ता मानकों और बाजार के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करना था।

इसके बाद, एपीडा ने जिले से निर्यात योग्य गुणवत्ता वाले आमों की खरीद के लिए बेउरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और मैसर्स जेजीबी एग्रोफ्रेश प्राइवेट लिमिटेड के बीच संपर्क स्थापित करने में सहायता की। वर्तमान खेप इसी पहल का परिणाम है।

इस साझेदारी से एफपीसी को निर्यात मूल्य श्रृंखला में प्रत्यक्ष भागीदारी मिली है और इसके सदस्य किसानों को बाजार तक पहुंच प्राप्त हुई है। एफपीसी से जुड़े किसानों को घरेलू बाजार में प्रचलित कीमतों की तुलना में अपनी उपज के लिए अधिक लाभ प्राप्त हुआ है।

इस पहल से क्षेत्र के किसान समूहों के बीच गुणवत्तापूर्ण उत्पादन पद्धतियों को अपनाने, फसल कटाई के बाद बेहतर प्रबंधन करने और अंतर्राष्ट्रीय मानकों का अनुपालन करने को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

झारखंड में बागवानी के लिए अनुकूल कृषि-जलवायु परिस्थितियां मौजूद हैं। राज्य में उगाई जाने वाली आम की आम्रपाली किस्म अपनी गुणवत्ता और बाजार में स्वीकार्यता के लिए जानी जाती है। इस खेप के साथ, झारखंड ताजे फलों का अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में निर्यात करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हो गया है।

एपीडा बाजार विकास पहलों, क्षमता विकास कार्यक्रमों, गुणवत्ता सुधार उपायों, ट्रेसबिलिटी प्रणालियों और निर्यात प्रोत्साहन गतिविधियों के माध्यम से कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को सुगम बनाता है। प्राधिकरण महिला नेतृत्व वाले और आदिवासी उत्पादक संगठनों सहित किसान समूहों की कृषि निर्यात में भागीदारी को भी बढ़ावा देता है।

झारखंड से ताजे आमों की पहली व्यावसायिक खेप का निर्यात राज्य के किसान उत्पादक संगठनों को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने थिम्फू में भूटान के विदेश मंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज थिम्फू में भूटान के विदेश मंत्री ल्योन्‍पो डी.…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने दिग्गज अभिनेता अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से…

13 घंटे ago

कोयला मंत्रालय कल नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें दौर का शुभारंभ करेगा

कोयला मंत्रालय 17 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें…

13 घंटे ago

सरकार ने 18 सदस्यों के साथ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का पुनर्गठन किया

भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन साल की अवधि के लिए या अगले आदेश…

13 घंटे ago

सरकार ने 3 लाख रुपये तक के निर्यात माल के लिए आरसीएमसी की आवश्यकता में छूट दी

सरकार ने 3 लाख रुपये तक के छोटे निर्यात माल के लिए पंजीकरण-सह-सदस्यता प्रमाणपत्र (आरसीएमसी)…

13 घंटे ago

डीआरआई ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे बड़ी बरामदगी में से एक में विशाल मेथामफेटामाइन तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए, राजस्व खुफिया निदेशालय…

13 घंटे ago