प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आर्मेनिया के संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की शानदार जीत पर निकोल पाशिन्यान को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नया जनादेश निकोल पाशिन्यान के नेतृत्व और भविष्य दृष्टि के प्रति आर्मेनिया के लोगों के अटूट विश्वास और भरोसे को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे भारत और आर्मेनिया के बीच सौहार्दपूर्ण और ऐतिहासिक संबंधों तथा सहयोग को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए निकोल पाशिन्यान के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया: “संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की शानदार जीत पर निकोल पाशिन्यान को बधाई। नया जनादेश आपके नेतृत्व और भविष्य दृष्टि में आर्मेनिया की जनता के अटूट विश्वास और भरोसे को दर्शाता है। मैं भारत और आर्मेनिया के बीच सौहार्दपूर्ण और ऐतिहासिक मैत्री तथा सहयोग संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…