भारत

बेंगलुरु–तुमकूर रेल सेक्शन पर 1×25 केवी इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम को आधुनिक 2×25 केवी इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम में अपग्रेड किया जाएगा

कर्नाटक के सबसे व्यस्त रेल रूट्स में से एक बेंगलुरु–तुमकूर सेक्शन पर रेल संचालन को और बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेल ने एक महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत दक्षिण पश्चिम रेलवे के इस सेक्शन पर मौजूदा 1×25 केवी इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम को आधुनिक 2×25 केवी इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम में अपग्रेड किया जाएगा।

यह परियोजना 120 ट्रैक किलोमीटर (TKM) क्षेत्र में लागू की जाएगी और इसकी स्वीकृत लागत ₹162.57 करोड़ है।

बेंगलुरु–तुमकूर सेक्शन महत्वपूर्ण हाइली यूटिलाइज्ड नेटवर्क (HUN) रूट-10 का हिस्सा है, जो पुणे, हुब्बल्ली, चिक्कजाजुरु, बीरूर,तुमकूर, बेंगलुरु, सेलम और कन्याकुमारी जैसे प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्रों को जोड़ता है।

2×25 केवी ट्रैक्शन सिस्टम लागू होने से ट्रेनों के लिए पावर सप्लाई व्यवस्था और मजबूत होगी। इससे इस सेक्शन पर बढ़ते रेल ट्रैफिक को अधिक दक्षता के साथ संभाला जा सकेगा। साथ ही, भारी मालगाड़ियों और लंबी दूरी की यात्री ट्रेनों के संचालन में भी मदद मिलेगी तथा इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर की विश्वसनीयता बढ़ेगी।

यह परियोजना बेंगलुरु और आसपास के क्षेत्रों को सेवा देने वाले इस महत्वपूर्ण रेल रूट पर क्षमता बढ़ाने में मदद करेगी। साथ ही, कर्नाटक और दक्षिण भारत में यात्री एवं माल परिवहन को और अधिक सुगम बनाएगी।

यह परियोजना भारतीय रेल के इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने, नेटवर्क क्षमता बढ़ाने और व्यस्त रेल कॉरिडोरों पर बेहतर परिचालन सुनिश्चित करने के प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगी।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विमानन क्षेत्र में रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल सुविधा के लिए सिंगापुर के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति ने नागपुर में महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन ‘स्वयंसिद्धा राष्ट्रीय सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति ने यवतमाल में स्वर्गीय श्री जवाहरलाल दरड़ा की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के यवतमाल स्थित प्रियदर्शिनी सहकारी सूत गिरणी में…

1 घंटा ago

यूरिया के लिए राष्ट्रीय निवेश नीति (NIPU)-2026 के अंतर्गत देश में स्थापित किए जाएंगे 6 नए यूरिया संयंत्र; यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र…

1 घंटा ago

कैबिनेट ने 16वें वित्त आयोग चक्र (वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31) के लिए 1,141 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ डाक परिचालन योजना को जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमण्‍डल ने 16वें वित्त आयोग चक्र के दौरान…

3 घंटे ago