प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इथियोपिया के संसदीय चुनावों में निर्णायक जीत हासिल करने पर प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और प्रॉस्पेरिटी पार्टी को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इथियोपिया के साथ अपने ऐतिहासिक, बहुआयामी और गहरे जड़ें जमाए संबंधों को खास महत्व देता है। पिछले वर्ष अपनी इथियोपिया यात्रा को याद करते हुए उन्होंने भारत-इथियोपिया रणनीतिक साझेदारी तथा दोनों देशों की जनता के बीच मैत्री संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ मिलकर कार्य करने की इच्छा जाहिर की।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया: “मेरे मित्र प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और प्रॉस्पेरिटी पार्टी को इथियोपिया के संसदीय चुनावों में निर्णायक विजय के लिए हार्दिक बधाई।
भारत इथियोपिया के साथ अपने ऐतिहासिक, बहुआयामी और गहरे संबंधों को बेहद संजोकर रखता है। मैं पिछले वर्ष अपनी इथियोपिया यात्रा को चाव से याद करता हूँ और अपनी रणनीतिक साझेदारी तथा हमारे लोगों के बीच दोस्ती के बंधनों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के प्रति उत्सुक हूँ।”
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…
यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…
पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…
आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…