प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने समकालीन वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में इस समूह के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रधानमंत्री ने कहा कि तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर सहयोग को और गहरा करने में ब्रिक्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों सहित साझा चुनौतियों से निपटने के लिए सदस्य देशों के बीच अधिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने रेखांकित किया कि भारत की ब्रिक्स की अध्यक्षता सदस्य देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगी। उन्होंने वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि भारत एक अधिक सुरक्षित, संरक्षित और समावेशी विश्व के निर्माण में योगदान देगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मिलकर प्रसन्नता हुई।
बदलते वैश्विक परिदृश्य में, सुरक्षा सहयोग को और सुदृढ़ करने तथा आतंकवाद, साइबर सुरक्षा से लेकर उभरती प्रौद्योगिकियों तक, साझा चुनौतियों का समाधान करने में ब्रिक्स की महत्वपूर्ण भूमिका है।
भारत की अध्यक्षता व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने, वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं का समर्थन करने तथा अधिक सुरक्षित, संरक्षित और समावेशी विश्व के निर्माण में योगदान देने का प्रयास करेगी।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…
आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…