insamachar

आज की ताजा खबर

NCP Rajya Sabha MP Sunetra Pawar
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दीं। वह राज्य में इस जिम्मेदारी को संभालने वाली पहली महिला हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि वह राज्य की जनता के कल्याण के लिए अथक परिश्रम करेंगी एवं दिवंगत अजीतदादा पवार के सपनों को साकार करेंगी।”

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा: “महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करने वाली सुनेत्रा पवार जी को हार्दिक शुभकामनाएं। वह राज्य में इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं। मुझे विश्वास है कि वह राज्य की जनता के कल्याण के लिए अथक परिश्रम करेंगी और दिवंगत अजीतदादा पवार के सपनों को साकार करेंगी।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *