insamachar

आज की ताजा खबर

Prime Minister Modi congratulated the founders and the entire team of GalaxEye on the successful launch of Mission Drishti.
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने मिशन दृष्टि के सफल प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी टीम को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मिशन दृष्टि के सफल प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गैलेक्सआई द्वारा शुरू किया गया मिशन दृष्टि भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि विश्व के पहले ऑप्टोसार उपग्रह और भारत में निर्मित सबसे बड़े निजी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण युवाओं के नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति जुनून का प्रमाण है। उन्होंने गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया: ‘‘गैलेक्सआई द्वारा शुरू किया गया मिशन दृष्टि हमारी अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है। दुनिया के पहले ऑप्टोसार उपग्रह और भारत में निर्मित सबसे बड़े निजी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारे युवाओं के जुनून का प्रमाण है।’’

गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *