प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुरुष अंडर 18 एशिया कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय पुरुष अंडर 18 हॉकी टीम के नौजवान खिलाड़ियों की शानदार कामयाबी की आज सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टीम ने समूचे टूर्नामेंट में बेहतरीन कौशल और टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में यादगार जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि यह जीत युवाओं में हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को प्रतिबिंबित करती है। उन्होंने टीम को भविष्य के उसके अभियानों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखाः ‘‘हमारे नौजवान हॉकी खिलाड़ियों की शानदार कामयाबी!
भारतीय पुरुष अंडर 18 हॉकी टीम को पुरुष अंडर 18 एशिया कप 2026 जीतने पर बधाई। टीम ने समूचे टूर्नामेंट में बेहतरीन कौशल और टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में यादगार जीत दर्ज की। यह जीत युवाओं में हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को प्रतिबिंबित करती है। टीम को भविष्य के अभियानों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…