भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी और कहा कि भारत को इस तटीय राज्य की जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत और लुभावनी सुंदरता पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गोवा के स्थापना दिवस पर बधाई। भारत को गोवा की जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत और लुभावनी सुंदरता पर गर्व है। आधुनिकता को अपनाते हुए अपनी प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित करने की राज्य की प्रतिबद्धता सतत विकास के लिए एक उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत करती है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘हम गोवा के विकास और समृद्धि को समर्थन और बढ़ावा देना जारी रखेंगे। मैं कामना करता हूं कि राज्य हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करे।’’

गोवा पहले एक पुर्तगाली उपनिवेश था। वर्ष 1961 में वह भारत का हिस्सा बना और इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। वर्ष 1987 में आज ही के दिन गोवा को एक पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। यह क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा राज्य है और एक पसंदीदा पर्यटन स्थल है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कन्‍ट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए…

46 मिनट ago

पीएम मोदी ने फिर से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की अनावश्‍यक खरीद और विदेश में विवाह आयोजन से बचने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक बार पुन: लोगों से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की…

3 घंटे ago

अमेरिका ने ईरान में आईआरजीसी के ठिकानों पर फिर से हमले किए

अमरीका ने ईरान में इस्‍लामिक रेवोल्‍युशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) को निशाना बना कर नए सिरे…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में आयोजित 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2026…

3 घंटे ago

सीसीआई ने किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (KCIL) द्वारा अपोलो फर्टिलिटी सेंटर (AFCPL) और अपोलो स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स (ASHPL) की शत-प्रतिशत तक इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (केसीआईएल) द्वारा अपोलो फर्टिलिटी सेंटर प्राइवेट…

3 घंटे ago

सीसीआई ने टीपीजी निकोबार एसजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टीपीजी निकोबार एसजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड…

3 घंटे ago