प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय धरती से अब तक के सबसे भारी उपग्रह, एलवीएम3-एम6 और अमेरिका के अंतरिक्ष यान, ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 के सफल लॉन्च पर अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की सराहना की है और उन्हें हार्दिक बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक गौरवपूर्ण क्षण है जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने मिशन की सफलता पर जोर देते हुए कहा, “एलवीएम3 द्वारा भारी पेलोड ले जाने की अपनी विश्वसनीय क्षमता के शानदार प्रदर्शन के साथ ही हम गगनयान जैसे भविष्य के मिशनों की नींव को और मजबूत कर रहे हैं। इससे न केवल हमारी वाणिज्यिक प्रक्षेपण सेवाओं का विस्तार हो रहा है, बल्कि वैश्विक साझेदारी भी और अधिक प्रगाढ़ हो रही है।”
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण प्रगति है…
भारतीय धरती से अब तक के सबसे भारी उपग्रह, एलवीएम3-एम6 और अमेरिका के अंतरिक्ष यान ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को उनकी निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करना, भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक गौरवपूर्ण क्षण है।
यह सफलता भारत की भारी उपग्रहों को ले जाने की प्रक्षेपण क्षमता को और सशक्त बनाती है तथा ग्लोबल कमर्शियल लॉन्च मार्केट में देश की बढ़ती भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करती है।
यह सफलता आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हमारे निरंतर प्रयासों का प्रतिबिंब भी है। हमारे परिश्रमी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बहुत-बहुत बधाई।
अंतरिक्ष की दुनिया में भारत निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है!”
@isro
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…
सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को 50 पैसे से बढ़ाकर ढाई रुपये प्रति लीटर…
सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, एयर इंडिया ने 20 अक्तूबर तक रियाद,…
विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत, अमरीका और ब्रिटेन…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय…