प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सीबीएसई की कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह आपके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। आज का दिन माता-पिता, शिक्षकों और अन्य सभी लोगों की भूमिका को स्वीकार करने का भी दिन है, जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने में योगदान दिया है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जो लोग अपने अंकों से थोड़ा निराश महसूस करते हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं: एक परीक्षा कभी भी आपको परिभाषित नहीं कर सकती। आपकी यात्रा बहुत बड़ी है और आपकी शक्ति मार्कशीट से आगे कहीं दूर तक जाती है। आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, जिज्ञासु बने रहें क्योंकि महान चीजें आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं”।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
प्रिय #ExamWarriors,
सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई! यह आपके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। आज का दिन माता-पिता, शिक्षकों और अन्य सभी लोगों की भूमिका को भी याद करने का दिन है, जिन्होंने इस उपलब्धि को अर्जित करने में योगदान दिया है।
परीक्षा में शामिल योद्धाओं को आगे आने वाले सभी अवसरों में सफलता की शुभकामनाएं!
जो लोग अपने अंकों से थोड़ा निराश महसूस करते हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं: एक परीक्षा कभी भी आपको परिभाषित नहीं कर सकती। आपकी यात्रा बहुत बड़ी है और आपकी शक्ति मार्कशीट से आगे कहीं दूर तक जाती है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, जिज्ञासु बने रहें क्योंकि महान चीजें आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं। #ExamWarriors
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…