प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपग्रहों की अंतरिक्ष डॉकिंग के सफल प्रदर्शन के लिए इसरो और पूरे अंतरिक्ष समुदाय को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह आने वाले वर्षों में भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “उपग्रहों की अंतरिक्ष डॉकिंग के सफल प्रदर्शन के लिए @isro के हमारे वैज्ञानिकों और पूरे अंतरिक्ष समुदाय को बधाई। यह आने वाले वर्षों में भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।”
इसरो ने आज स्पेडेक्स मिशन के तहत चेजर और टार्गेट नामक दो उपग्रहों की डॉकिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इसरो द्वारा स्वदेश में विकसित भारतीय डॉकिंग प्रणाली की सफलता के बाद भारत अमरीका, रूस और चीन के बाद इस प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाला चौथा देश बन गया है। डॉकिंग प्रौद्योगिकी अंतरिक्ष स्टेशन बनाने और मानवयुक्त मिशनों में महत्वपूर्ण है। यह प्रौद्योगिकी सूक्ष्म गुरूत्वाकर्षण में भारी अवसंरचना निर्माण और कक्षा में फिर से ईंधन भरने की प्रक्रिया सहित महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान करती है।