अंतर्राष्ट्रीय

भारतीय अमेरिकी गायिका और उद्यमी चंद्रिका टंडन ने बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में त्रिवेणी एल्बम के लिए ग्रैमी पुरस्‍कार जीता

भारतीय अमरीकी गायिका और उद्यमी चंद्रिका टंडन ने बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में त्रिवेणी एल्बम के लिए ग्रैमी पुरस्‍कार जीता है। लॉस एंजिल्स के क्रिप्‍टो डॉट कॉम एरिना में 67वां वार्षिक ग्रैमी पुरस्‍कार प्रदान किया गया।

बियोंस ने सर्वाधिक 11 नामांकन के साथ काउ बॉय कार्टर के लिए बेस्‍ट कंट्री एल्‍बम का पुरस्‍कार जीता। इन नामांकनों के साथ बियोंस ग्रैमी इतिहास में सबसे अधिक नामांकन प्राप्‍त करने वाली कलाकार बन गई हैं। सबरीना कारपेंटर ने अपनी एल्‍बम शॉर्ट एंड स्‍वीट के लिए पहला ग्रैमी पुरस्‍कार जीता। केंड्रिक लैमर ने अपने डिस ट्रैक नॉट लाइक अस के लिए कई पुरस्‍कार जीते। बीटल्‍स ने अपने ट्रैक नाउ एंड देन के लिए बेस्‍ट रॉक परफोर्मेंस का पुरस्‍कार जीता। डोएची ने बेस्‍ट रैप एल्‍बम जीतने वाली तीसरी महिला के रूप में इतिहास रचा। बिली इलिश, टेलर स्विफ्ट, माइली साइरस, ओलिविया रोड्रिगो और चार्ली एक्ससीएक्स जैसे अन्‍य सितारों ने भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज संगीतकार चंद्रिका टंडन को एल्बम त्रिवेणी के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति के प्रति उनके अनुराग और एक उद्यमी, परोपकारी और संगीतकार के रूप में उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा: “एल्बम त्रिवेणी के लिए ग्रैमी जीतने पर चंद्रिका टंडन को बधाई। एक उद्यमी, परोपकारी और निश्चित रूप से, संगीत के रूप में उनकी उपलब्धियों पर हमें बेहद गर्व है! यह सराहनीय है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति अत्यंत अनुरागी हैं और इसे लोकप्रिय बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। वह अनेक लोगों के लिए प्रेरणा हैं। 2023 में न्यूयॉर्क में उनसे हुई भेंट मुझे याद है।”

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

4 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

4 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

4 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

4 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

8 घंटे ago